मध्यप्रदेश

मोहन यादव ने गाया- गोविंदा आला रे…: सीएम बोले- हम तो कान्हा वाले हैं: भोपाल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पहुंचे पद्मिनी कोल्हापुरे-गुलशन ग्रोवर

भोपाल डेस्क :

भोपाल में मंगलवार को करोंद चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोविंदा आला रे…भजन गाया। कहा- बहुत से लोग कहते हैं कि आप जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं तो मैंने कहा- जिसको कंस की जयकार करना है, वह करे। हम तो कान्हा वाले हैं, हम कान्हा के जयकारे लगाएंगे।

इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे, गुलशन ग्रोवर समेत मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान एक्टर गुलशन ग्रोवर ने कहा- यहां आके दिल गार्डन-गार्डन हो गया।

8 से अधिक टीम, 1 लाख का इनाम

भाजपा जिला अध्यक्ष और आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया- श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति 18 साल से लगातार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस बार बड़ी संख्या में दर्शक प्रतियोगिता को देखने पहुंचे हैं। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सीहोर, मंडीदीप, बैरसिया, विदिशा, आष्टा समेत 8 से ज्यादा टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है। विजेताओं को एक लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

पद्मिनी कोल्हापुरे, गुलशन ग्रोवर हुए शामिल

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, गुलशन ग्रोवर और टीवी सीरियल हप्पू सिंह की उलटन-पलटन की गीतांजलि मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलाेक शर्मा भी मौजूद रहे।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!