लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, बोले – रोड़ नहीं तो वोट नहीं: सहरिया बस्ती के मतदाताओं ने मतदाता पर्ची लेने से किया इंकार

आनंदपुर डेस्क :
लटेरी तहसील की खेरखेड़ी ग्राम पंचायत के आदिवासी सहरिया बहुल बस्ती के लोंगों ने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालने से मना कर दिया,बीएलओ मतदाता पर्ची लेकर सहरिया बस्ती गए तो लोंगों ने कहा कि जब तक हमारा गांव किसी रोड़ से नही जुड़ जाता तब तक हम किसी भी मतदान में हिसा नही लेंगे।

ग्राम के केवल सिंह,फूल सिंह,घिसिया,गीता बाई, समना बाई आदि ने बताया कि हमारा गांव सहरिया बस्ती के नाम से है,जिसमे सहरिया जनजाति की करीब 250 से अधिक आबादी है,वर्षों से हम लोंगों की रोड़ को लेकर मांग कर रहे हैं,लेकिन इस आदिवासी बाहुल्य बस्ती की चिंता किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधियों को नही है,बस्ती से सदगुरुनगर अस्तपाल की दूरी करीब 1 किमी है,जिस तक पहुंचने के लिये हनको खेतों की मेड़ से जाना होता है,अगर किसी की तबियत खराब, डिलेवरी के समय मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिये पीड़ित को कंधों पर बैठाकर आना–जाना करना पड़ता है,शासन आदिवासियों के लिये करोड़ो की योजनाओं को बना रही है,तो दूसरी तरफ आदिवासी बाहुल्य इस बस्ती के लिये आज भी रोड़ नही है,इस बार हमने वोट न देने का निर्णय लिया है,सभी मजदूर हैं,और मेहनत,मजदूरी करके अपना पेट पालन करते हैं।

बीएलओ पंचायत सचिव खेरखेड़ी आसिफ अली ने कहा कि में बीएलओ हूँ, आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान के लिये में सहरिया बस्ती में मतदाता पर्ची देने गया था,लेकिन मतदाताओं ने पर्ची लेने से मना कर दिया,उनका कहना है जब तक रोड़ नही वोट नही डालेंगे।




