विदिशा

बाबासाहेब डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

आनंदपुर डेस्क :

गणतंत्र दिवस  के अवसर पर ग्राम कालादेव तहसील लटेरी   गणतंत्र के महानायक संविधान निर्माता बोधिसत्व भारत रत्न ज्ञान के प्रतीक बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं बालक बालिकाओं द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र भी बनाया गया उनको भी प्रदर्शित किया गया।

लालाराम अहिरवार आनंदपुर, पहलवान प्रभाकर  ब्लॉक अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ लटेरी, गुलाब सिंह अहिरवार पार्षद वार्ड नं 6 लटेरी, लल्लीराम अहिरवार आनंदपुर, रामसिंह बौद्ध मिशन गायक कुंडलपुर
हरिशंकर भारतीय, रामवीर बौद्ध, माखन सिंह बौद्ध सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना का भी वाचन किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार कर लिया था और 26 जनवरी 1950 को हमारा भारतीय संविधान संपूर्ण देश भर में लागू हुआ जिसके कारण सभी को स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्वता सहित सभी प्रकार के बराबरी के अधिकार मिले हुए हैं यह सिर्फ बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मेहनत का ही परिणाम है कि आज हम सब एकत्रित होकर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!