विदिशा

सुनखेर ने राजपुर को हराकर जीता ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट

आनंदपुर डेस्क :

ग्राम पंचायत मोतीपुर में चल रहे ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का किताब ग्राम सुनखेर ने राजपुर को हराकर जीत लिया है।
पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लगभग 30 से अधिक टीमों ने भाग लिया जिसमें विजेता टीम को ₹11000 और ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को ₹5100 और एक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनखेर की टीम ने 8 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 93 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजपुर की टीम महज 60 रन पर ही धराशाई हो गई और सुनखेर ने के 33 रन से मैच जीत कर ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।

बालाजी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ग्राम पंचायत मोतीपुर में चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम सुनखेर और उपविजेता राजपुर की टीम को मुख्य अतिथि राजेश यादव और विशिष्ट अतिथि आशीष शर्मा द्वारा नगद राशि और एक-एक शील्ड देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर आयोजन समिति के राकेश नायक ने बताया कि यह ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा इस टूर्नामेंट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे आने में मदद मिलेगी।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!