शिव मंदिर से एक किलोमीटर तक निकाली कलश यात्रा: श्रीराम कथा का शुभारंभ

आनंदपुर डेस्क :
अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान होने से पूर्व संपूर्ण देश में महोत्सव का माहौल है इसी उपलक्ष्य में आनंदपुर में भी संगीतमय श्री राम कथा का आज भव्य कलश यात्रा निकालकर शुभारंभ हो गया है यह कलश यात्रा शिव मंदिर सेे कथा स्थल थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर तक एक किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकल गई। जिसमें समाजसेवी बृजेश कुशवाहा महाकाव्य रामायण को अपने सिर पर धारण कर शोभायात कलश यात्रा में आगे आगे चल रहे थे उनके साथ ही कथा वाचक व्यास हरिओम शास्त्री भी पैदल ग्रामीण जनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे।

कलश यात्रा में बड़ी संख्याओं में महिलाएं सम्मिलित हुई और सभी ने अपने सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। यह राम कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कथा व्यास हरिओम शास्त्री के मुखारविंद से सभी भक्तगण श्रवण करेंगे 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा और कथा के समापन के पश्चात रात्रि भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।




