मध्यप्रदेश

भिंड में पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा – सिंधिया को कांग्रेस ने कभी CM फेस नहीं बनाया

न्यूज़ डेस्क :

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भिंड में कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की ओर से CM का चेहरा नहीं थे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘उस दौरान मैं चुनाव कैम्पेनिंग का हिस्सा था। कांग्रेस ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। आज भी कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व है। सिंधिया को कांग्रेस ने कभी चेहरा नहीं बनाया।’

जीतू ‎पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ‎उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष ‎हेमंत कटारे दो दिवसीय प्रवास पर‎ मंगलवार को भिंड पहुंचे थे।

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पटवारी ने कहा, ‘राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बन रहा है। वर्तमान में भाजपा की केंद्र में सरकार है, इसलिए निर्माण में हिस्सेदारी दिखा रही है। कोर्ट के फैसले को देश के हर वर्ग ने स्वीकार किया है। किसी ने कोई विरोध नहीं किया। देश में सभी धर्मों के पालन की आइडियोलॉजी है। इसी का पालन कांग्रेस पार्टी करती आ रही है।’

मोहन यादव BJP के नहीं, हमारे मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति नरम रवैये के सवाल पर पटवारी ने कहा, ‘वोट किसी के नाम पर मिले, मुख्यमंत्री दूसरा बन गया। न मोहन यादव दुश्मन हैं, न शिवराज, हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शिवराज सरकार में जो घोटाले हुए, उसे लेकर आवाज हमेशा उठाते आए हैं। मोहन यादव हमारे मुख्यमंत्री हैं। वे BJP के नहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हम भी प्रदेश के नागरिक हैं, इसलिए हम मुख्यमंत्री से सवाल करते रहेंगे।’

10 जनपथ से निर्णय होने पर बोले- कल की बात पुरानी
आपने प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार पर सवाल उठाए और दिल्ली से निर्णय होने की बात कही, जब मनमोहन PM थे, तब 10 जनपथ से निर्णय होते थे? इस सवाल के जवाब में पटवारी ने कहा, ‘छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में हम मिलकर लिखेंगे नई कहानी…।’

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!