मध्यप्रदेश

एमपी के 27 जिलों में आंधी-बारिश और कोहरा: ग्वालियर-नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा

न्यूज़ डेस्क :

मध्यप्रदेश सर्द हवाओं से ठिठुर रहा है। 24 घंटे में कुल 27 जिलों में हल्की बारिश हुई। ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन समेत 21 शहरों में मध्यम से घना कोहरा रहा। इनमें, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, शाजापुर, देवास, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर जिले शामिल हैं। सागर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज जिलों में भी मौसम बदला रहा।

रतलाम-सागर में बिजिबिलिटी 50 मीटर रही

  • रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, रतलाम और सागर में 50 मीटर विजिबिलिटी रही। खजुराहो में 100 मीटर, दतिया, सतना और टीकमगढ़ में 200 मीटर, ग्वालियर में 300 मीटर, भोपाल में 400 मीटर, उज्जैन, दमोह एवं रीवा जिलों में 500 मीटर तक विजिबिलिटी रही।
  • भिंड, मुरैना, दतिया में रहा घना कोहरा।
  • भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवारी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर में मध्यम से घना कोहरा रहा।
  • दमोह, पन्ना, सागर में मध्यम कोहरा रहा।
  • दमोह, पन्ना, सतना, आगर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर में मध्यम कोहरा रहा।

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ऐसा मौसम है। बुधवार को ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम टेम्प्रेचर 14.5 डिग्री रहा। नौगांव, गुना, रतलाम, सागर, खजुराहो समेत 6 शहरों में अधिकतम टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। कई शहरों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट तक हुई।

बड़े शहरों में ग्वालियर-उज्जैन सबसे ठंडा
प्रदेश के बड़े शहरों के टेम्प्रेचर की बात करें, तो बुधवार को ग्वालियर और उज्जैन सबसे ठंडे रहे। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री, तो उज्जैन में 22 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री, इंदौर में 25.2 डिग्री और जबलपुर में 27.4 डिग्री रहा।

MP के इन शहरों में इतना पारा (अधिकतम तापमान 3 जनवरी, न्यूनतम तापमान 3-4 जनवरी का)

शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
बैतूल 25.5 16.0
भोपाल 23.9 14.4
दतिया 14.2 11.0
धार 23.2 14.0
गुना 17.4 13.2
ग्वालियर 14.6 10.9
नर्मदापुरम 25.3 17.4
इंदौर 25.2 16.0
खंडवा 28.1 14.0
खरगोन 28.8 13.2
पचमढ़ी 23.0 13.4
रायसेन 21.4 15.2
रतलाम 18.6 12.8
उज्जैन 22.0 15.8
छिंदवाड़ा 25.2 13.4
दमोह 20.0 13.4
जबलपुर 27.4 14.7
खजुराहो 19.4 12.0
मंडला 29.0 13.0
नरसिंहपुर 26.0 13.2
नौगांव 16.5 12.0
रीवा 21.6 12.5
सागर 19.0 10.7
सतना 21.0 14.0
सिवनी 27.0 14.0
सीधी 23.6 14.1
टीकमगढ़ 25.5 14.5
उमरिया 26.3 16.0
मलांजखंड 24.2 11.8

6 शहरों में 20 डिग्री से कम रहा टेम्प्रेचर
प्रदेश के 6 शहरों में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा। ग्वालियर के बाद नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम पारा 16.5 डिग्री रहा। गुना में 17.4 डिग्री, रतलाम में 18.6 डिग्री, सागर में 19 डिग्री, खजुराहो में 19.4 डिग्री रहा। सतना, रायसेन, रीवा, धार, सीधी, मलाजखंड, शाजापुर भी ठंडे रहे। सबसे ज्यादा तापमान मंडला में 29 डिग्री रहा।

भोपाल में हल्की बारिश
राजधानी में गुरुवार रात को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि 5 और 6 जनवरी को भी बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 7 जनवरी को मौसम साफ होगा। हालांकि, अगले कुछ दिन तक बादल छाए रहेंगे। इससे पहले बुधवार को हल्की बारिश का दौर चलता रहा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!