मध्यप्रदेश
BREAKING NEWS- तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत: 2 की हालत गंभीर

न्यूज़ डेस्क :
मध्यप्रदेश के सीधी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर (हाईवा) ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरवा गांव में दोपहर करीब 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि ऑटो सीधी से शिवपुरवा की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे डंपर से ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय, एसपी डॉ. रवींद्र वर्मा भी मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर की तेज गति होने की वजह से यह हादसा हुआ है।




