BREAKING NEWS- बोरवेल में गिरी 4 साल की मासूम बच्ची: बोर से आ रही रोने की आवाज; SDERF रेस्क्यू में जुटी

राजगढ़ डेस्क :
राजगढ़ जिले में 4 साल की बच्ची एक खुले बोर में गिर गई है। हादसा बोड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया रसोड़ा गांव में हुआ। बोर के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। जिला मुख्यालय से SDERF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भोपाल से भी एक टीम राजगढ़ के लिए रवाना हुई है।
बच्ची का नाम माही है और वह पटाड़िया गांव की रहने वाली है। वह पिता रवि के साथ अपने मामा इंदर सिंह के घर पिपल्या रसोड़ा आई थी। यहां खेत में खेलते-खेलते बोर में जा गिरी।

एसडीएम अंशुमन राज सहित प्रशासनिक अमला और पुलिस रेस्क्यू में जुटे हैं। स्थानीय विधायक मोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं। कलेक्टर हर्ष दीक्षित भी आ रहे हैं।
जेसीबी और ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाए गए
एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जेसीबी मशीन का इंतजाम किया जा रहा है। इमरजेंसी सर्च लाइट, अस्पताल से ऑक्सीजन भी मंगाई गई हैं।

सीएम ने ली जिला प्रशासन से जानकारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर जिला प्रशासन से बात की। उन्होंने रेस्क्यू कार्य को लेकर निर्देश भी दिए हैं।




