मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी बोले- MP को कांग्रेस से बचाएं: वे आलू से सोना बनाने का वादा करते हैं, राजस्थान में सिर तन से जुदा के नारे लगे

न्यूज़ डेस्क :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़वानी की चुनावी सभा में कहा- कांग्रेस जैसे-तैसे कुर्सी पाने के लिए मध्यप्रदेश के लोगों से सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है। सोने का महल देने का वादा करेंगे और फिर कहेंगे कि आलू से सोना निकालूंगा, फिर बनाऊंगा।

राजस्थान में 5 साल में क्या-क्या नहीं हुआ? हम कल्पना भी कर सकते थे कि भारत में हम कभी सिर तन से जुदा… के नारे सुनेंगे। लेकिन, कांग्रेस के कुशासन में वीर धरा राजस्थान में कैमरे के सामने यह हुआ। हमें राजस्थान के साथ MP को भी बचाना है।

PM ने कहा- मैं परसों (15 नवंबर) झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा के गांव जा रहा हूं। वहां से पूरे देश के आदिवासी समाज के लिए बहुत बड़ी योजना की शुरुआत होने वाली है।

PM के भाषण की 4 बड़ी बातें…

  • लिख लीजिए, आपसे किए सारे वादे पूरे होंगे: MP भाजपा का संकल्प पत्र मध्यप्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। गरीबों को मजबूत करेगा। ये भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। आप लिखकर रख लीजिए, आपसे किए हुए सारे वादे पूरे होंगे और ये मोदी की गारंटी है।
  • कांग्रेस सरकार में समृद्ध राज्य भी संकट में घिर गए: कांग्रेस के नेता मध्यप्रदेश को अंधेरे कुएं में धकेलने के जिम्मेदार हैं। भाजपा MP को अंधकार से बाहर निकालकर लाई। जहां-जहां से कांग्रेस साफ हुई है, वहां खुशहाली आई है और जहां-जहां कांग्रेस की फिर सरकार बनी है, वहां समृद्ध राज्य भी संकट में घिर गए हैं।

  • कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरना चाहती है: आजकल मध्यप्रदेश में एक और नारा गूंज रहा है। यह नारा है- कांग्रेस आई, तबाही लाई। कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए MP पर कब्जा जमाना चाहती है। आप छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखिए, कैसे कांग्रेस की काली कमाई से कमाए गए नोटों के ढेर हर रोज निकल रहे हैं।’
  • ट्रैक रिकॉर्ड के कारण कांग्रेस पर भरोसा नहीं: कांग्रेस की बातों और वादों पर आज कोई भरोसा नहीं कर रहा है। इसका कारण है इनका ट्रैक रिकॉर्ड। कांग्रेस ने 60 साल तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक सरकार चलाई, लेकिन इस दौरान कांग्रेस ने आदिवासियों का न विकास किया और न ही मान-सम्मान दिया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!