मुख्य बाजार की 30 फीट चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण: आए दिन लगता है जाम, दुकानदार रखते हैं नालियों से बाहर सामान

आनंदपुर डेस्क :
मुख्य बाजार की सड़क कहने को तो 30 फीट चौड़ी है लेकिन शाम के समय पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता हैं। यहां घंटे जाम की स्थिति बन जाती है। जिसका मुख्य कारण जो भी खरीदार दुकानों पर खरीदारी करने आते हैं वह अपना वाहन सड़क पर ही खड़ा छोड़कर खरीदारी करने में व्यस्त हो जाते हैं जिसके चलते जाम की स्थिति तो बनती ही है साथ ही कभी-कभी लड़ाई झगड़े की नौबत भी आ जाती है।

दुकानदारों का नालियों पर कब्जा
स्थानीय दुकानदारों ने नालियों सहित 30 फिट चौड़ी सड़क दुकानदार अपना कब्जा जमा कर सामान बाहर रख लेते हैं है। जिससे जो भी खरीदार खरीदारी बाजार में खरीदारी करने आते हैं उनको अपना वाहन खड़ा करने को जगह नहीं मिलती और वह मजबूरी में अपना वाहन सड़क पर ही खड़ा कर खरीदारी करने लगते हैं जिसके कारण जाम लग जाता है। कुछ स्थानीय दुकानदारों ने नालियों से बाहर तक अपनी दुकानों और घरों के जीना सड़क पर ही बना लिए। जिसके चलते आएं दिन मुख्य बाजार में जाम लग जाता हैं।

बेसहारा मद्धेशिया बैठती है सड़क पर
वाहनों को निकालने के लिए जब पर्याप्त जगह नहीं मिलती तो जाम लग जाता है और कभी-कभी तो लड़ाई झगड़ा की नौबत भी आ जाती है साथ ही रही-पईं कसर जो बेसहारा मवेशियों सड़क पर घूम रही है वह पूरी कर देती है। क्योंकि वह सड़क पर ही बैठी रहती है जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में निकालने में दिक्कत हो जाती है कि कहीं किसी आवारा मवेशियों को वाहन की टक्कर ना लग जाए कभी-कभी तो आवारा मवेशियों को वाहन की टक्कर लग भी जाती है जिससे और भी लड़ाई झगड़ा बढ़ जाता है।

आनंदपुर में अतिक्रमणकारियों की हौसले बुलंद
आनंदपुर में मुख्य बाजार सहित ग्राम पंचायत भवन के आसपास, शाहपुर रोड पर अंबेडकर पार्क, बस स्टैंड की भूमि, वृक्ष रोपण की भूमि और तो और अतिक्रमणकारियों ने शमशान घाट की भूमि पर भी अतिक्रमण कर अपना कब्जा जमा लिया है लेकिन शासन प्रशासन है कि आनंदपुर बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम नहीं लगा सका।





