मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह पहुंचे लटेरी: बोले- जिस नेता की पोलिंग जीतेगी वही नेता होगा नही तो हमारे दरबाजे होंगे बन्द

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा हजार देखर दो हजार करती है जनता से बसूल

लटेरी डेस्क :

आज कांग्रेस उम्मीदवार गगनेंद्र रघुवंशी के पक्ष में वोट मांगने आये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह स्कूल ग्राउंड में सिरोंज विधानसभा के प्रत्याशी गगनेंद्र रघुवंशी को जिताने की अपील की बही नेताओ को भी सचेत किया कि अगर पोलिंग नही जीती तो हमारे दरबाजे बन्द है जिसकी पोलिंग जीतेगी बही होगा हमारा नेता उसका हमेशा स्वागत है कांग्रेस पार्टी में । हमारी सरकार बनी तो किसानों के लिए पांच होस्पावर का पंप फ्री ओर सो यूनिट तक विजली फ्री गेंहू का मूल्य 2600 सो रुपये होंगे । कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू होगी पुलिस विभाग की छुट्टी एक दिन की रहेगी, फैसला आप करना है सहज ओर सरल विधायक चाहिए या अन्याय अत्याचार करने वाला।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

आज कांग्रेस के मंच पर भाजपा छोड़कर सेकड़ो लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली उनमें चंद्रमोहन पटेल, अलका सक्सेना पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विदिशा ,धनपाल यादव , रामकुमार यादव , महफूज खान ,आदि के साथ सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली । आखिर में पूर्व मुख्यमंत्री ने अच्छे सुशासन के लिए गगनेंद्र रघुवंशी को जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की ओर कहा बाकी आपके सब कामो की जिम्मेदारी हम लेते है । भाजपा से कांग्रेस में आये सभी लोगो का स्वागत किया और सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की ओर कहा हमारी दीपाबली तीन तारीख को भोपाल में आप लोगो के आशीर्वाद से मनेगी।

धर्म के नाम पर बांटती हैं भाजपा

ये आप सब जानते है जो हम कहते है उसे हमेशा पूरा करते है । ये भाजपा की सरकार हैं आपको लालच देकर आपकी ही जैब पर डांका डालती है हमेशा , इस भाजपा ने पहले हिन्दू मुस्लिम करबाया और अब हिन्दू हिंदुओ को लड़ाने में लगे है धर्म के नाम पर वोट मांग रहे है । क्या हम सनातनी नही है भगवान राम हमारे भी उतने ही है जितने तुम्हारे है भाजपा वालो आप धर्म के नाम पर वोट मांगना बन्द करो अब जनता आपके बहकावे में नही आने वाली । जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और देवतुल्य जनता तुम्हे यहां से ओर पूरे देश से उखाड़ कर फेंकने का काम तीन तारीख को करके ही रहेगी ।और गगनेंद्र रघुवंशी को भारी बहुमत से आपका प्रतिनिधित्व करने के लिए विधानसभा भेजने का काम करेगी आपके विकास की ग्यारंटी हमारी रहेगी । हमने जो बचन पत्र में लिखा है बो एक एक बचन पूरे होंगे ।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!