कांग्रेस प्रत्याशी गगनेंद्र रघुवंशी ने भरा नामांकन फॉर्म: रैली के रूप में रिटर्निग ऑफिसर कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को सौंपा नामांकन पत्र

सिरोंज डेस्क :
सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गगनेन्द्र रघुवंशी ने तहसील कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम हर्षल चौधरी को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

जानकारी के अनुसार इसके पूर्व 5 प्रत्याशी नामांकन पत्र लेकर जा चुके है। लेकिन इस विधानसभा से क्षेत्र का पहला नामांकन फॉर्म कांग्रेस प्रत्याशी ने जमा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी गगनेन्द्र रघुवंशी ने अपने नामांकन फॉर्म में अपनी आय, व्यवसाय और शिक्षा को दर्शाया है। नामांकन फॉर्म जमा करते समय गगनेन्द्र रघुवंशी के साथ उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य पार्वती रघुवंशी मौजूद रही। इस दौरान रघुवंशी अपने निवास लिंक रोड से होते हुए नगर के प्रमुख मार्ग छत्री नाका, कष्टम पथ, कंठाली बाजार, सराफा बाजार, चादंनी चौक से होते हुए पुराना बस स्टैण्ड पहुंचे। जहां उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया।

जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा अपना नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। 27 अक्टूबर को कांग्रेस से बागी हुए अशोक त्यागी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। इसी दिन भाजपा से बागी हुए तोष मनी अपना नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। कन्ना को बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।



