मध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ उज्जैन में हाई स्पीड कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी, 4 की मौत: एक मोटरसाइकिल जलकर कबाड़

उज्जैन डेस्क :

उज्जैन में हाई स्पीड कार ने दो अलग-अलग बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर दंपती थे, चारों की इस हादसे में मौत हो गई। कार रोड से उतरकर पलट गई। इसे चलाने वाला घायल हुआ है। एक बाइक पूरी तरज जलकर कबाड़ हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे उन्हेल मार्ग पर भैरवगढ़ थाना इलाके में हुआ है।

भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि उन्हेल निवासी विनोद पिता रघुराम भैरवगढ़ से उन्हेल लौट रहा था। कार की रफ्तार तेज थी। मुंशी खान, पत्नी जुबैदा के साथ पारिवारिक कार्यक्रम से उज्जैन लौट रहे थे। विनोद ने पहले मुंशी की बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद एक अन्य बाइक को चपेट में ले लिया।

दूसरी बाइक पर कुंडला निवासी जसवंत लखारा, पत्नी निर्मला के साथ जा रहे थे। कार से टक्कर के बाद इनकी बाइक ने आग पकड़ ली।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!