विदिशा

दुर्गा पांडाल में गरबा महोत्सव का आयोजन, राधा कृष्ण का नृत्य भी हुआ

आनंदपुर डेस्क :

नव दुर्गा में श्रद्धालु मां दुर्गा को मनाने के लिए पूजन अर्चना कर मनाने का प्रयास कर रहे और प्रतिदिन अपने पंडाल में स्थापित झांकियां में तरह-तरह की आयोजन किए जा रहे हैं

इसी क्रम में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के कैंपस में सजी मां दुर्गा के पंडाल में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया शानदार लाइट व्यवस्था और सजावट के साथ ट्रस्ट की महिला, पुरुषों और बच्चों ने कदमताल करते हुए जमकर गरबा खेला गरबा के उपरांत ट्रस्ट की बच्चियों राधा कृष्ण बनी और उन्होंने स्टेज पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया

इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
इसी तरह आनंदपुर में भी लगभग झांकियां लगाई गई है आरोन रोड पर लगी मां दुर्गा की झांकी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बनी हुई है साथ ही कटरा मोहल्ला जावती रोड सहित अनेको जगह मां दुर्गा की झांकियां सजाई गई है जहां पर प्रतिदिन भजन कीर्तन बच्चों का नृत्य और टीवी पर धार्मिक सीरियलों का प्रसारण किया जा रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!