मध्यप्रदेश

पहाड़ पर खेल रहे बच्चों पर चट्टान लुढ़की 2 बच्चोंं की मौत: एक को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर, 2 बच्चे बाल-बाल बचे

न्यूज़ डेस्क :

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक परा गांव के पांच बच्चे गांव के पास मौजूद पहाड़ पर खेल रहे थे। इसी दौरान एक चट्टान लुढ़की और चट्टान की चपेट में आने से परा निवासी राजकुमार अहिरवार के पुत्र आकाश (12) और जमना अहिरवार के पुत्र हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा सुरेश अहिरवार का 12 वर्षीय पुत्र लव बुरी तरह जख्मी हुआ है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया था। हालत गंभीर होने के चलते उसे ग्वालियर रेफर किया है।

हादसे के वक्त रामदास अहिरवार का 11 वर्षीय पुत्र पवन और भागराज अहिरवार का 12 वर्षीय पुत्र अंकित भी मौके पर मौजूद था जो हादसे में बाल-बाल बच गए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!