विदिशा

विदिशा रेलवे स्टेशन होगा आधुनिकीकरण: प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली भूमिपूजन, सीएम शिवराज मौजूद रहे

विदिशा रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग की डिजाइन स्थानीय संस्कृति विरासत को प्रेरित करने वाला होगा

विदिशा डेस्क :

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना को लेकर एक भूमिपूजन कार्यक्रम का शनिवार को विदिशा में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वास्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना को वर्चुअली भूमि पूजन किया। देश के 508 रेलवे स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

पीएम बोले- विपक्ष ने हर अच्छे काम का विरोध किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा अच्छे कामों का विरोध किया है, खुद तो कुछ करेंगे नहीं, न करने देंगे। संसद भवन के नए भवन का विरोध किया। कर्तव्य पथ, वॉर मिरियल का विरोध किया। सरदार वल्लभ भाई की मूर्ति को लेकर विरोध किया। इनका (विपक्ष) एक भी नेता स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर नहीं गया। हमने सकारात्मक राजनीति से देश को आगे बढ़ाने का फैसला किया। नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर काम किया।

किस राज्य में किसकी सरकार, किसका वोट बैंक, इससे ऊपर उठकर काम किया। देश में विकास की 2 वजह है एक तो जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है और दूसरी पूर्ण बहुमत की सरकार ने जनता की भावनाओं का आदर करते हुए देश के विकास के फैसले लिए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ देशों में जितना रेल नेटवर्क है उतना तो रेल नेटवर्क पिछले 9 सालों में देश में बड़ा है।

गणेश उत्सव को इको फ्रेंडली मनाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेलवे की जगह का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो सके इसके लिए प्रयास किए गए हैं स्टेशनों को आधुनिक बनाया गया है। जिससे स्टेशन ही नहीं उसके आसपास का एरिया का भी विकास हो सके। जब भी कोई पर्यटक देसी हो या विदेशी स्टेशन पहुंचता है तो पहली तस्वीर उसके सामने उस शहर की बनती है जब स्टेशन आधुनिक होंगे। यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी तो एक अलग ही इमेज यात्रियों के मन में बनेगी।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले 15 अगस्त और गणेश उत्सव को लेकर जनता से अपील की। जहां उन्होंने गणेश उत्सव को इको फ्रेंडली बनाने की बात कही। उन्होंने कहा इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा को ही बढ़ावा मिले, वहीं उन्होंने 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा लगाने की बात कही है।

सीएम बोले- शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। 2014 के पहले दुनिया भारत को न सम्मान देती थी, न गिनती थी। वर्ष 2009 से 2014 तक 5 साल में मध्यप्रदेश को 632 करोड़ रुपए का रेलवे बजट दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2023-24 में प्रदेश को 13 हजार 607 करोड़ का रेलवे बजट मिला है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा। इस योजना में जिले के दो रेलवे स्टेशन विदिशा और बासौदा को शामिल किया गया। विदिशा में 18 करोड़ रुपए और बासौदा में 21 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्य होंगे।

इस योजना के अंतर्गत विदिशा रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग की डिजाइन स्थानीय संस्कृति विरासत को प्रेरित करने वाला होगा। सर्कुलेटिंग एरिया, द्वितीय प्रवेश द्वार और आगमन/प्रस्थान बिल्डिंग का भी पुनर्विकास किया जाएगा। जिनमें स्टेशन पहुंच मार्ग के लिए नई सड़कें, पैदल पथ, पार्किंग तथा सुगम यातायात की सुविधा की जाएगी। स्टेशन को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत स्टेशन पर दिव्यांग शौचालय एवं रैंप की सुविधा , 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज , हाई लेवल प्लेटफॉर्म, , कवर शेड, उन्नत प्रतीक्षालय एवं शौचालय का भी समुचित प्रावधान किया जाना है। यात्रियों की सुविधा के लिए उन्नत फर्नीचर, स्टैंडर्ड साइन बोर्ड, पर्यटक सुविधा काउंटर, चिकित्सकीय सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था, टिकटिंग व्यवस्था, फ़ूड स्टॉल, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, चार्जिंग प्वाइंट एवं सहायता बूथ की सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!