विदिशा

विदिशा में दूल्हे ने लहराया कांग्रेस का झंडा: कर्नाटक में जीत की खबर मिली तो लहराया पार्टी का झंड़ा

विदिशा डेस्क :

विदिशा में एक अनोखी बारात निकली, जब दूल्हा और बाराती कांग्रेस के झंडे लहराते हुए चल रहे थे। दूल्हा घोड़ी पर बैठा और हाथ में युवक कांग्रेस का झंडा लहरा रहा था और उसके चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।

दरअसल आज प्रदेश कांग्रेस के सचिव सागर मोतियानी की शादी थी। दोपहर में सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला से बारात चली, वैसे ही टीवी पर कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की खबर मिली। मोतियानी परिवार ने इस खुशी को अलग ही अंदाज में जाहिर किया। दोपहर में जब परिणाम सामने आए, तब दूल्हा बने सागर मोतियानी मंदिर से बाहर निकले और घोड़ी पर सवार थे। उसी दौरान जीत की सूचना उन्हें मिली तो उन्होंने तुरंत ही अपनी पार्टी और युवक कांग्रेस का झंडा हाथों में लिया और घोड़ी पर बैठे-बैठे उसे लहराने लगे। शादी की खुशी और कर्नाटक जीत की खुशी उन्होंने कुछ इस तरीके से जाहिर की। कि देखते ही देखते उनका वीडियो वायरल होने लगा।

कांग्रेस नेता सुरेश मोतियानी का कहना है कि हमारी बहू घर में प्रवेश करके आई है, तब हमें कर्नाटक में जीत की खुशी मिली है। हमें उम्मीद है कि समय के साथ देश और प्रदेश में भी कांग्रेस अपनी जीत हासिल करेगी। सुरेश मोतियानी विदिशा कांग्रेस में जाना पहचाना नाम है। व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रहने के साथ-साथ वह कांग्रेस के अन्य पदों पर भी रहे हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!