न्यूज़ डेस्क
मस्क ट्विटर CEO का पद छोड़ेंगे, महिला को चुना: अब कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे
न्यूज़ डेस्क :
एलन मस्क ने गुरुवार देर रात ट्विटर CEO का पद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने एक महिला को कंपनी का नया CEO चुना है। वे अगले 6 हफ्तों में कंपनी से जुड़ जाएंगी। हालांकि, मस्क ने नई CEO के नाम की घोषणा नहीं की है। मस्क ने ट्वीट कर कहा कि वे ट्विटर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बने रहेंगे।

मस्क लंबे समय से ट्विटर के लिए नए CEO की तलाश में थे। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में एक पोल के जरिए लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें CEO का पद छोड़ देना चाहिए। इस पोल पर 57.5% लोगों ने उन्हें पद छोड़ने की सलाह दी थी। इसके बाद मस्क ने कहा था कि जैसे ही मुझे इस काम के लिए कोई पर्याप्त बेवकूफ मिल जाएगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा।




