विदिशा

सट्टे की खबरें प्रकाशित करने पर पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी: आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

लटेरी डेस्क :

सट्टे की खबरें प्रकाशित करने पर पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी आरोपी के खिलाफ लटेरी थाने में एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज।

लटेरी में सटोरियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं सट्टे की खबरें प्रकाशित करने पर पत्रकार विनोद सूर्यवंशी को सट्टे के आरोपी दीपक अग्रवाल द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है गौरतलब है कि पत्रकार विनोद सूर्यवंशी लगातार सट्टे को लेकर खबरें प्रकाशित कर रहे थे पिछले दिनों सट्टे की खबरें प्रकाशित की थी जिसको को लेकर दीपक अग्रवाल द्वारा आज पत्रकार विनोद सूर्यवंशी को कपड़ा मार्केट में जान से मारने की धमकी दी गई है पत्रकार विनोद सूर्यवंशी ने लटेरी थाने में आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी सहित एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है गौरतलब है कि आरोपी दीपक अग्रवाल पर पूर्व से सट्टे के 5 मामले पंजीबद्ध है इस घटना को लेकर लटेरी क्षेत्र के पत्रकारों में रोष व्याप्त है पत्रकार विनोद सूर्यवंशी ने आशंका जताई है कि आरोपी द्वारा उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा सकती है विनोद सूर्यवंशी ने कहा है कि मुझे या मेरे परिवार को किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ तो जिसका जिम्मेदार दीपक अग्रवाल होगा। इस घटना के बाद लटेरी के सभी प्रबुद्ध जनों में भारी रोष व्याप्त हैं उनका कहना हैं कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो जैसा दिखता है पत्रकार भी वैसा ही छापता हैं। इसमें किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!