विदिशा की गरीब बस्ती में पहुंचे प्रियंक कानूनगो: बच्चों के सरकारी स्कूल में नाम दर्ज करने के दिए निर्देश
विदिशा डेस्क :
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो बुधवार को विदिशा पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और सफलशिक्षा के मनोज कौशल के साथ गरीब बस्ती में पहुंच कर बच्चों से मुलाकात की।
दरअसल, विदिशा में हिंदू बच्चों के नाम मदरसों में दर्ज होने और उनकी पढ़ाई जाने का मामला सामने आया था जिसके बाद राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर जांच पड़ताल की थी और शिक्षा विभाग से जांच करवाई थी हिंदू बच्चों के नाम मदरसों में दर्ज मिले थे । जिसको लेकर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने नाराजगी जाहिर करते हुए हिंदू बच्चों को सरकारी स्कूल के पढ़ाने की बात कही थी।

बुधवार को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो विदिशा के गरीब बस्ती में पहुंचे, और बच्चो और उनके परिजनों से बात की। वहीं, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो उन्होंने बताया कि जब उन्होंने विदिशा में मदरसों में हिंदू बच्चों के पढ़ने के मामले में राज्य सरकार को लिखा था तो राज सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आज विदिशा में उन बच्चों के पास आए और पूरी जानकारी ली उन्होंने कलेक्टर को बच्चों के नाम सरकारी स्कूलों में दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने मदरसों में फर्जी तरीके से हिंदू बच्चों के नाम लिखे होने पर मदरसों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।



