न्यूज़ डेस्क

पूर्व CM लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप सिंह बोले- धीरेंद्र शास्त्री डरपोक..देशद्रोही है: पूर्व मंत्री का तंज- सरकार जाने की भविष्यवाणी न कर दें बागेश्वर बाबा, इसलिए RJD विरोध कर रही

न्यूज़ डेस्क :

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर मंत्री तेज प्रताप यादव ने फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री डरपोक है, देशद्रोही है। वे माफी मांगें। इधर, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की भविष्यवाणी सच होती है। बाबा बिहार में यह नहीं कह दें कि सरकार जाने वाली है। भाजपा की सरकार आने वाली है। इसी डर से महागठबंधन के नेता लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका विरोध करने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे।

धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आने वाले हैं। इसके पहले बिहार में बाबा पर जमकर राजनीति हो रही है। सबसे पहले तेज प्रताप यादव और राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसका विरोध किया। फिर भाजपा नेता समर्थन में उतर आए।

पहले जानिए तेज प्रताप ने क्या कहा

मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री देशद्रोही है, वो डरपोक है। वे माफी मांगे। बाबा बागेश्वर धाम के लोग मेरे पास आकर मुझसे माफी मांग रहे हैं। मेरे दरवाजे पर आ रहे हैं। उसका वीडियो मेरे पास है। जल्द ही वो वीडियो रिलीज करूंगा। इसके पहले उन्होंने कहा था कि धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब मिलेगा। तैयारी पूरी है…हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई-भाई…।

पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा- विरोध करने वाले मिट्‌टी में मिल जाएंगे

बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री हिंदू धर्म और सनातन धर्म के बड़े धर्मगुरु हैं। उनका प्रवचन पटना में होने वाला है। उनके प्रवचन में 10 से 12 लाख लोग जुटेंगे।

उन्होंने कहा कि जो भीड़ आएगी, वह हिंदुओं की भीड़ होगी। प्रवचन सुनने आए लोग देखेंगे कि कौन लोग सनातन धर्म का विरोध कर रहा है। प्रवचन के दौरान बाबा धीरेंद्र शास्त्री घोषणा कर दें कि बीजेपी की सरकार आ रही है और महागठबंधन की सरकार जाने वाली है। इससे लाखों लोग भाजपा का समर्थन करने लगेंगे।

बीजेपी नेता नीरज सिंह बबलू ने कहा कि इसी डर की वजह से आरजेडी के नेता लगातार बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का विरोध कर रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं कि इस तरह का कोई भविष्यवाणी यहां हो। विरोध करने वाले मिट्‌टी में मिल जाएंगे।

13 मई को पटना आएंगे धीरेंद्र शास्त्री

बता दें कि पटना से सटे नौबतपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगेगा। धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आ जाएंगे। 13 मई से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन होगा। इसी बीच 15 मई को दिव्य दरबार भी लगेगा। इस कार्यक्रम का आमंत्रण सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी समेत सभी दलों के बड़े नेताओं को भेजा गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!