विदिशा से द्वारिका तक आत्मनिर्भरता का संदेश देने साइकिल से निकला युवक: कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
विदिशा डेस्क :
युवाओं को आत्मनिर्भर का संदेश देने के लिए विदिशा का एक नौजवान विदिशा से द्वारिका तक की साइकिल यात्रा पर रवाना हुआ है। कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

युवाओं को आत्मनिर्भर का संदेश देने के लिए विदिशा का एक नौजवान विदिशा से द्वारिका तक की साइकिल यात्रा पर रवाना हुआ है। कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विदिशा के शिवेंद्र यादव खुद का काम करने के साथ दूसरों को संदेश देने के लिए एक साइकिल यात्रा पर निकले। युवा साइकिल चालक सुरेंद्र यादव सोमवार शाम को रवाना हुए हैं। मूल रूप से सेहजाखेड़ी के रहने वाले शिवेंद्र साइकिल यात्रा करते हुए 1100 किलोमीटर का सफर तय कर द्वारिका पहुंचेंगे। यहां भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने के बाद 1100 किलोमीटर की ही वापस साईकिल यात्रा कर विदिशा आएंगे।
विवेकानंद चौराहे से उन्हें साईकिल यात्रा पर रवाना करने के दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति शाह सहित कई अन्य खेल प्रेमी और समाजसेवी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह देश को आत्मनिर्भर भारत और युवाओं को आत्मनिर्भर संदेश देने के उद्देश्य से यह साइकिल यात्रा कर रहे हैं।



