ट्रेन हादसा: चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विदिशा डेस्क :
ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय तोरण सिंह के रूप में हुई है। विदिशा में सागर पुलिया के पास रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक शव क्षत-विक्षत हालत में था जिससे यह स्पष्ट हुआ कि युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय भेजा। पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा दिया। मृतक की शिनाख्त राजपूत कॉलोनी के तोरण सिंह के रूप में हुई।
बताया गया तोरण सिंह अहिरवार गुलाबगंज में रहता था। वर्तमान में वह राजपूत कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके दो बच्चे हैं। तोरण सिंह सब्जी का ठेला लगाने का काम करता था।



