विदिशा

प्राइमरी स्कूल परिसर में ठेकेदार की लेवर का कब्जा: रेत, गिट्टी, चूरी और सड़क निर्माण का सामान डाला

आनंदपुर डेस्क :

एक से पांचवीं तक लगने वाले स्कूल में ठेकेदार ने जमाया कब्जा, जिम्मेदार मौन

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने संकुल प्रभारी को दिए जांच करने के आदेश

लटेरी विकासखंड के ग्राम बलरामपुर में कक्षा एक से पांचवीं तक लगने वाले प्राइमरी स्कूल सहित उसके स्कूल मैदान पर शिवहरे कंपनी के ठेकेदार ने कब्जा जमा रखा है। दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि बलरामपुर से रुसल्ली तक बनने बाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का काम कर रहे ठेकेदार के द्वारा लगभग एक माह से स्कूल पर कब्जा कर रखा है। इस स्कूल ग्राउंड में ठेकेदार ने गिट्टी, बालूरेत, कालीचूरी और सीमेंट रख रखी हें। ठेकेदार के कर्मचारियों ने स्कूल की गैलरी और कमरों पर भी कब्जा कर रखा जबकि स्कूल मैं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। लगभग एक महीने से बच्चों के पेपर एवं पढ़ाई भी प्रभावित हैं। इतना ही नहीं जब से स्कूल ग्राउंड में गिट्टी, बालूरेत, कालीचूरी, सीमेंट रखी है जबकि ग्राउंड में अन्य सामग्री मिक्सर मशीन टैंकर और अन्य मशीनें रखी हुई है। फोर व्हील मिक्सर मशीन कंक्रीट भरकर स्कूल ग्राउंड से निकलता है तो वह मशीन गेट से टकराता है बार-बार टकराकर दीवार गेट क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि बीईओ से इस संबंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने या विभाग द्वारा ऐसी कोई अनुमति नहीं दी गई। साथ ही बीआरसी ने साफ मना कर दिया कि मैंने कोई अनुमति नहीं दी।

खबर छपने के बाद आखिर ये बोखलाहट क्यों

जिस सड़क का निर्माण मेसर्स विकास शिवहरे कंपनी द्वारा किया जा रहा है उस निर्माण को लेकर हम लगातार नजर रखे हैं सड़क निर्माण में एसओआर के मुताबिक गुडवत्ता से खिलवाड़ कर सरकार के लाखों रुपयों पर पानी फेरा जा रहा है अवैध उत्तखनन से सड़क निर्माण में मटेरियल का उपयोग तय मानकों के आधार पर निर्माण की खबरों से यह बोखलाहट साफ दिखाई दे रही है कि मुख्यमंत्री के विकास में किस तरह रोड़ा बनकर घटिया निर्माण किया जा रहा है

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!