भोपाल

भोपाल मेसार्थक पहल: बिट्‌टन हाट आज से प्लास्टिक मुक्त, शहर का पहला हाट, जहां न दुकानदार पॉलिथीन रखेंगे, न ग्राहक उपयोग करेंगे

भोपाल डेस्क :

राजधानी भोपाल का व्यस्ततम हाट बाजार बिट्टन मार्केट सोमवार से पॉलिथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हाट बाजार बन जाएगा। यह शहर का पहला हाट बाजार होगा। जहां न तो दुकानदार पॉलिथीन रखेंगे और न ग्राहक उपयोग करेंगे। शाम को मेयर मालती राय लोगों को कपड़े के थैले वितरित करेंगी। वे प्रतिबंधित पॉलिथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले आदि ही उपयोग करने हेतु प्रेरित करेंगी।

भोपाल शहर स्वच्छता में नंबर-1 और प्लास्टिक मुक्त बने, इसलिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। महापौर, निगम कमिश्नर समेत पूरा अमला मैदान में उतरा है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी की जा रही है, जबकि स्वच्छता की दिशा में अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं। अब बिट्‌टन हाट को पॉलिथीन मुक्त करने की दिशा में प्रयास किया गया है।

बिट्‌टन मार्केट में वालिटिंयर्स भी मैदान में उतरेंगे
प्रतिबंधित पॉलिथीन/प्लास्टिक मुक्त हाट बाजार बनाने के लिए प्रयासरत जागरूक महिलाएं एवं करीब 100 वालिटिंयर्स भी मैदान में उतरेंगे। वे भी कपड़े के थैले वितरित करेंगे। एक सप्ताह में बोर्ड लगेगा कि ‘मेरी दुकान पर पॉलिथीन नहीं मिलेगी।’

यह है हकीकत
वैसे तो पूरे प्रदेश में 1 जुलाई 2016 से 50 माइक्रोन की पॉलिथीन पर रोक लगी है और 1 जुलाई 2022 से तो पूरे सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लग गई है। लेकिन पॉलिथीन पर रोक के सात साल और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लगभग 1 साल बाद भी शहर में पॉलिथीन और दूसरा प्लास्टिक आसानी से मिल रहा है। आज भी शहर में हर महीने 225 टन प्लास्टिक उपयोग हो रहा है।

सुबह चाय-नाश्ते की दुकान में पहुंची निगम की टीम, कार्रवाई
सोमवार सुबह नगर निगम की टीम जोन-14 के वार्ड-61 में निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान चाय-नाश्ते की दुकान पर कार्रवाई की गई। यहां सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले दुकानदार से 5 किलो 700 ग्राम चम्मच के पैकेट जब्त कर 500 रुपए का जुर्माना, कचरा जलाने पर 500 रुपए का जुर्माना और सड़क पर निर्माण सामग्री कचरा फेंकने पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!