विदिशा

झूकर जोगी गांव के युवक का पेड़ पर लटका मिला शव: मौके से शराब और पानी की बोतल मिली

सिरोंज डेस्क :

सिरोंज के मुरादपुर ग्राम में शुक्रवार को एक युवक फांसी के फंदे पर लटकता मिला। गांव से बाहर एक कुएं के पास जामुन का पेड़ है, जिस पर युवक फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शुक्रवार को उसे लटका देखा। मृतक की पहचान नीलेश विश्वकर्मा पुत्र लाला राम विश्वकर्मा (22), निवासी झूकर जोगी तहसील लटेरी के रूप में हुई है।

मोके पर शराब का क्वार्टर, पानी की बोतल और चने भी मिले हैं। नाइलोन की नई रस्सी पर शव लटकता मिला है। आशंका है कि इसने शराब पीने के बाद फांसी लगाई है। शक्रवार की सुबह जब लोग निकले तब घटना का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंच गई है, छानबीन जारी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!