विदिशा

विदिशा कृषि मंडी से ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी: गेहूं से भरी ट्रॉली खड़ी कर घर चला गया मालिक, लौटा तो गायब

विदिशा डेस्क :

विदिशा में कृषि उपज मंडी से गेहूं से भरी ट्राली चोरी होने का मामला सामने आया है। कल्याण सिंह अपने गेहूं की उपज बेचने के लिए कृषि उपज मंडी में आए हुए थे। जहां उन्होंने मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर दी थी। हालांकि, इस दौरान नीलामी शुरू नहीं हुई तो

कुछ लोगों को ट्रैक्टर-ट्राॅली की रखवाली के लिए बोलकर अपने घर चली गई थी। घर पर सुरेश होने के बाद जब वह मंडी पहुंचे तो कृषि उपज मंडी में उन्हें अपने ट्रैक्टर-ट्राली नहीं देखे तो वह हैरान हो गए। यहां वहां देखने के बाद भी जब उन्हें अपने ट्रैक्टर-ट्राली नहीं मिले तो सिविल लाइन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी जाने की शिकायत दर्ज कराई।

किसान कल्याण सिंह ने बताया कि भाई कृषि उपज मंडी में 60 क्विंटल उपज ट्राॅली में लेकर आए थे। जब वह सुबह मंडी में ट्राली खड़ी कर कर इस दौरान उनको जरूरी काम से घर जाना पड़ा। ऐसे में वे पास में ही मौजूद कुछ लोगों को अपनी ट्रैक्टर ट्राॅली की रखवाली की बात कह कर घर चले गए, और जब आए तो उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की।

कृषि उपज मंडी से ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी जाने का मामला सामने आने के बाद में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, और तत्काल इसके लिए जांच टीम बनाई गई। पुलिस ने आसपास के इलाके में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की मदद ली और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। वही बाद में पुलिस को इसी मंडी से चोरी गई ट्रैक्टर-ट्राॅली जतरापूरा क्षेत्र में मिली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!