9वीं व 11वीं के परीक्षा परिणाम घोषित: 57.73 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा
विदिशा डेस्क :
लोक शिक्षण संचनालय के निर्देशानुसार आज शुक्रवार 28 अप्रैल को विदिशा जिले में कक्षा नौवीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी राठी ने बताया कि कक्षा 9वी में कुल 16956 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 9790 उत्तीर्ण हुए तथा 5978 अनुत्तीर्ण हुए हैं। वही 1141 की पूरक घोषित हुए परीक्षा परिणाम 57.73 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है
विदिशा जिले के स्कूलों के 11वीं कक्षा के कुल 7736 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 6153 उत्तीर्ण तथा 1017 अनुत्तीर्ण तथा 588 पूरक घोषित हुए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने 9वीं की मैरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के संबंध में बताया कि
उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा के विद्यार्थी रौनक यादव ने सर्वाधिक 476 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है इसके पश्चात कन्या मंडी बासौदा की छात्रा महक राठौर ने 474, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछिया नटेरन की छात्रा प्रिया कुशवाह ने 459 अंक प्राप्त किए है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोरी बागरोद सिरोंज की छात्रा लक्ष्मीबाई ने 451 अंक प्राप्त किए हैं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भालबामोरा कुरवाई की छात्रा गौरा कुमारी ने 449 अंक प्राप्त किए हैं छटवें स्थान पर लटेरी की मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सुरक्षा मैना ने 443 अंक प्राप्त किए हैं।
इसी प्रकार 11वीं के परिणाम घोषित हुए है संकाय वार मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों में गणित समूह में उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा की दो छात्राएं आशी तोमर और मुस्कान साहू ने एक समान अंक 460 प्राप्त संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया हैं। जीव विज्ञान विषय में उत्कृष्ट विद्यालय बासौदा की निकिता राजपूत ने 459 अंक प्राप्त किए, कामर्स संकाय में उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा की छात्रा पूनम पटवा ने 434 अंक प्राप्त किए है कला संकाय में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खडेर नटेरन के दात्र प्रदीप कुमार ने 467 अंक प्राप्त किए है। कृषि संकाय में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वर्धा की छात्रा रितिका धाकड़ ने 463 अंक प्राप्त किए है इसी प्रकार गृह विज्ञान संकाय में महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विदिशा की छात्रा अंकिता कुशवाह ने सर्वाधिक 354 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया हैं।



