विदिशा

परासी गांव में पोल पर चढ़े युवक को लगा करंट, मौत: अचानक विद्युत लाइन में करंट सप्लाई आने से हुआ हादसा

विदिशा डेस्क :

जिले के अहमदपुर के पास स्थित परासी गांव में एक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परासी गांव में यज्ञ होना है। ग्रामीणजन उसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं, इसी को लेकर 26 वर्षीय नितेश यादव खंबे पर चढ़ा था इसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में यज्ञ होना है उसकी तैयारियों को लेकर नितेश ने मोबाइल पर लाइनमैन से परमिट लिया था और जब खंबे पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान विद्युत लाइन में करंट आ गया, जिससे उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गया। हॉस्पिटल लाते समय उसकी मौत हो गई थी। बताया गया कि नितेश शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!