नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल की बड़ सकती हैं मुसिकलें: CBI का नोटिस: शराब नीति केस में 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया, AAP बोली- CM को जेल भेजने की साजिश

नईं दिल्ली डेस्क :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में CBI ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। एजेंसी ने उन्हें 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे CBI दफ्तर बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है।

नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। केजरीवाल ने 13 दिन अनशन रखकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। प्रधानमंत्री जी, आपने अपने दोस्त के साथ मिलकर लाखों करोड़ रुपए का जो घोटाला किया है वह देश को बताना जरूरी है।

अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा में बयान के बाद नोटिस देकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया गया है। इससे केजरीवाल या उनका एक भी नेता न झुकने वाले हैं न ही डरने वाले हैं।

26 फरवरी को मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी
बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इसी मामले में ED की हिरासत में हैं। उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 7 दिन की सीबीआई रिमांड के बाद कोर्ट ने 6 मार्च को सिसोदिया को 20 मार्च (14 दिन) की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था।

यहां ED ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम से शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की थी, जेल से ही एजेंसी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल मनीष सिसोदिया ED की कस्टडी में हैं। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सिसोदिया की कस्टडी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। सिसोदिया की जमानत पर कोर्ट 18 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

ED ने सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ED की टीम इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों के साथ तिहाड़ पहुंची थी। ED ने बताया था कि नई शराब नीति बनाने में साउथ दिल्ली के व्यापारियों से 100 करोड़ की रिश्वत ली गई थी। इस मामले में ED ने 6 मार्च को हैदराबाद के बिजनेसमैन अरुण रामचंद्र पिल्लई और अमनदीप ढल को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता का नाम भी आया था। एजेंसी इस केस में कविता से भी पूछताछ कर चुकी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!