मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना तहत संपादित कार्यों में जन अभियान परिषद के सदस्यों के द्वारा किया जा रहा सहयोग
विदिशा डेस्क :
मुख्यंमत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के निर्देशों के परिपालन में जिले की सभी जनपद पंचायतों व नगरीय निकाय क्षेत्रों में लाडली बहना योजना के ऑनलाइन फॉर्म दाखिल कराए जाने की प्रक्रिया क्रियान्वित है आवेदन एवं ई-केवायसी से संबंधित ऑनलाइन फार्म भरने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में योजना का लाभ लेने से कोई भी हितग्राही वंचित ना रहे इस हेतु मप्र जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा बंधैया एवं अन्य सदस्यों के द्वारा हितग्राहियों के आवेदन फॉर्म दाखिल कराए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है साथ ही योजना का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। ऐसे परिवारों के बीच में समस्त प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, नवांकुर संस्थाऐं, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी छात्र एवं स्वैच्छिक संगठन के प्रतिनिधियों के द्वारा दीवार लेखन व गांव-गांव में बैठकों के माध्यम से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत निरंतर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन के माध्यम से ई-केवायसी कराये जाने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही सीएमसीएलडीपी छात्रों एवं मेंटर्स प्रस्फुटन समिति सदस्य, स्वैच्छिक संगठन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला हितग्राहियों को पीले चावल देकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत आवेदन करने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। डोर टू डोर जाकर समिति सदस्यों व सीएमसीएलडीपी छात्र स्वयं महिलाओं के आवेदन करवा रहे हैं साथ ही ईकेवाईसी के कार्यों का संपादन भी किया जा रहा है। जिसमें जिले की समस्त पंचायतों के ग्रामों में समिति के सदस्यों द्वारा व नवांकुर संस्थाओं द्वारा नगरीय क्षेत्रों में मप्र जन अभियान परिषद के माध्यम से फार्म भरे जा रहे हैं।



