न्यूज़ डेस्क
बीजेपी विधायक की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी के परखच्चे उड़े, विधायक-ड्राइवर सुरक्षित
न्यूज़ डेस्क :
सतना के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की कार दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि विधायक और ड्राइवर सुरक्षित हैं। हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे सागर में गढ़ाकोटा के पास हुआ। विधायक ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है। विधायक ने बताया कि वे स्कॉर्पियो से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ाकोटा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।



