न्यूज़ डेस्क

वायनाड पहुंचे राहुल गांधी बोले- सांसदी और घर छीन लो, फर्क नहीं पड़ता: सवाल पूछता रहूंगा

न्यूज़ डेस्क :

संसद सदस्यता जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद का टैग छीन सकती है, पद और घर ले सकती है। जेल में भी डाल सकते हैं। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। मैं सवाल पूछना जारी रखूंगा। वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते।

राहुल ने कहा, ‘ भाजपा के मंत्रियों ने संसद में मेरे बारे में झूठ बोला। मैं स्पीकर के पास भी गया लेकिन फिर भी मुझे बोलने नहीं दिया गया। बीजेपी ने मुझे संसद से अयोग्य घोषित कर दिया, मेरा घर ले लिया’। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के मंत्री, सांसद और PM एक नागरिक को परेशान कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास राहुल के सवालों के जवाब नहीं है।

उधर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC को वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों के लिए अपनी पंसद बताई है। पाकिस्तान चाहता है उसके मैच का आयोजन कोलकाता और चेन्नई में किया जाए। हालांकि आखिरी फैसला BCCI को लेना है। इस साल अक्टूबर से नवंबर के बीच वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप होना है। भारत पहली बार पूरे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इसके लिए देश के 12 वेन्यू शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर

  1. PM मोदी राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे।
  2. IPL में चेन्नई सुपर किंग्स-राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!