न्यूज़ डेस्क

आगर मालवा में रात 9 बजें 300 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती: पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम, जिनसे विवाद हुआ उनको फांसी देने की मांग

न्यूज़ डेस्क :

आगर मालवा जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम निपानिया बैजनाथ में एक 18 वर्षीय युवती करीब 300 फीट ऊपर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि उसने पारिवारिक विवाद के बाद यह कदम उठाया है। युवती टावर पर चढ़ कर जिनसे विवाद हुआ है, उनको फांसी लगाने की मांग कर रही है।

SDOP मोनिका सिंह, टीआई हरीश जेजुरकर सहित पुलिस बल और SDERF का दल मौके पर पहुंच चुका है। प्रशासन युवती को समझाइश देने में लगा हुआ है। SDOP ने आश्वासन दिया कि जिससे विवाद हुआ है, उन्हें जेल भेज दिया है और कल फांसी देंगे। इसके बाद भी युवती मानने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि युवती मंगलवार रात्रि करीब 9.30 बजे से टावर पर चढ़ी है। बार-बार धमकी दे रही है कि कोई ऊपर आया तो में नीचे कूद जाऊंगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!