न्यूज़ डेस्क

कांग्रेस को लगा झटका, दिग्विजय की करीबी लीडर मोना सुस्तानी ने BJP जॉइन की

न्यूज़ डेस्क :

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की सीनियर लीडर मोना सुस्तानी ने पार्टी छोड़ दी। वे भाजपा में शामिल हो गईं। मोना को आज भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदस्यता दिलाई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। मोना कांग्रेस में कई पदों पर रहने के साथ ही 2019 में राजगढ़ संसदीय सीट से सांसद प्रत्याशी रही हैं। दिग्विजय खेमे की मानी जाती थीं। राजगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में बाल विवाह और नाथरा कुप्रथा को लेकर बड़े स्तर पर अवेयरनेस अभियान चलाती हैं। चुनाव से पहले भाजपा उन्हें संगठन या सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी दे सकी है। मोना के अलावा रैगांव से बीएसपी की पूर्व विधायक रहीं उषा चौधरी भी बीजेपी में शामिल हो गईं। प्रीतम लोधी भी बीजेपी में वापस आ गए। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!