विदिशा

डांग बाली महामाई माता को चढ़ाई जाएगी 551 फीट की चुनरी

आनंदपुर डेस्क :

प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम आनंदपुर से महामाई माता मंदिर सिरोंज के लिए विशाल पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।यह यात्रा आनंदपुर कस्बे से ग्राम काछीखेड़ा,रुसल्ली साहू,पगरानी होते हुए सिरोंज मुख्य बाजार से निकलकर डांग बाली महामाई माता मंदिर सिरोंज पहुंच कर माता रानी को 551 फिट की चुनरी चढ़ाई जाएगी।

इस विशाल पैदल चुनरी यात्रा में सभी ग्रामवासियों सहित समस्त क्षेत्र वासियों से जुड़ने अपील की है। पैदल चुनरी यात्रा मंगलवार सुबह 7:30 बजें से थाने के पीछे हनुमान मंदिर आनंदपुरसे निकाली जाएगी। देर रात हुई बैठक में बताया गया कि पिछले 12 वर्षो से पूरे आनंदपुर ग्रामवासियों द्वारा मातारानी के विभिन्न स्थानों पर चुनरी चढ़ाई जाती हैं। वह भी खासकर दोनों नवरात्रियो में और इस बार भी विशाल पैदल चुनरी यात्रा निकाली जा रही हैं। इस अवसर पर ग्राम अनेक गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित थे

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!