न्यूज़ डेस्क

JOB ALERT : CRPF में निकाली कॉन्स्टेबल के 9212 पदों पर वैकेंसी

न्यूज़ डेस्क :

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) ने कॉन्स्टेबल के 9212 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 27 मार्च से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना चाहिए और ड्राइवर पोस्ट के लिए हैवी ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया है।

सैलरी: चयनित कैंडिडेट्स को 21 हजार 700 – 69 हजार 100 रुपए तक ‌वेतन दी जाएगी।

आवेदन फीस: पुरुष कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, महिला कैंडिडेट्स का आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस: लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार का स्किल टेस्ट हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में होगा। मेरिट, लिस्ट रिटर्न टेस्ट में उम्मीदवार द्वारा हासिल किए गए मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी।

और अधिक जानकारी के लिए

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!