न्यूज़ डेस्क

मोदी बोले- खड़गे सिर्फ नाम के कांग्रेस अध्यक्ष, दुनिया जानती है, रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में

न्यूज़ डेस्क :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गृह राज्य कर्नाटक में उन पर निशाना साधा। PM ने बेलगावी में एक सभा के दौरान कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में खड़गे की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,’ अधिवेशन में मंच पर कांग्रेस की सबसे बड़ी आयु वाले, राजनीति में सबसे सीनियर खड़गे जी मौजूद थे।’

PM ने आगे कहा,’ मैं देखकर बहुत दुखी हुआ, जब अधिवेशन में उनका अपमान हुआ। सब धूप में खड़े थे, लेकिन छाता खड़गे जी को नहीं किसी और को लगाया गया था। कहने को तो खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष हैं, लेकिन कांग्रेस में उनके साथ जैसा बर्ताव होता है, उसे देखकर पूरी दुनिया समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।’

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के चुनावी नतीजे 2 मार्च को आएंगे। लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक, त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का मिलने अनुमान जताया गया है। यहां कुल 60 सीटों में से BJP को 21 से 45 सीटें जबकि कांग्रेस- लेफ्ट गठबंधन को 6 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है।

उधर, नगालैंड की 60 सीटों में से BJP गठबंधन को 35 से 49 सीटें और नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं मेघालय में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के आसार दिख रहे हैं। यहां BJP को 3 से 11, कांग्रेस को 2 से 12 जबकि CM कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को 18 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है।

कर्नाटक के बेलगावी में PM मोदी ने रोड शो किया। वहीं संबोधन के दौरान खड़गे की भूमिका पर को लेकर चिंता जाहिर की। मोदी ने कहा- कांग्रेस में एक विशेष परिवार के आगे कर्नाटक के एक नेता का अपमान किया गया है। इसी धरती की संतान, जिनका 50 साल संसदीय कार्यकाल रहा है। खड़गे जी का मैं बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने जनता की सेवा में सब कुछ करने का प्रयास किया था। लेकिन परिवारवाद के शिकंजे में देश की कई पार्टियां जकड़ी हुई हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह करीब 12 बजे शिवमोगा पहुंचे और यहां एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एयरपोर्ट का ऊपरी हिस्सा कमल के फूल की तरह डिजाइन किया गया है। मोदी ने इसके अलावा शिवमोगा में ही 3,600 करोड़ और बेलगावी में 2,700 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!