न्यूज़ डेस्क

सड़क हादसा: गाड़ी खाई में गिरी, गुना के कॉन्स्टेबल की नागालैंड में मौत

न्यूज़ डेस्क :

नागालैंड विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने गए गुना के कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह तीन साथियों के साथ गाड़ी में थे। इसी दौरान गाड़ी खाई में गिर गई। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। वहीं, दूसरा कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरक्षक खुमान सिंह भिलाला जिले की बमोरी विधानसभा के सुआटोर का रहने वाला है। वह गुना में 26वीं वाहिनी में पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी नागालैंड चुनाव में लगाई गई थी। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने घटना पर दु:ख जताया है।

SP पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि गुना से 90 लोगों की एक कंपनी गई थी। पहले त्रिपुरा गई। उसके बाद चुनाव ड्यूटी में नागालैंड पहुंची थी। सोमवार को दिन में हुए एक्सीडेंट में आरक्षक खुमान सिंह भिलाला की मौत हो गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!