रामकथा के उपलक्ष में भोजन रक्त को तमसो मा ज्योतिर्गमय की ध्वजा दिखाकर किया रवाना, प्रतिदिन असहाय व्यक्तियों को वितरित किए जाएंगे भोजन पैकेट
आनंदपुर डेस्क :
मुरारी बापू की कथा से पहले ही सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के अति गरीब बस्तियों में भोजन पैकेट वितरण का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है ईलाबेन जोबनपुत्रा के नेतृत्व में यह भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है जिसको आज ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ विष्णु भाई जोबनपुत्रा, भारतीबैन जोबनपुत्रा ने तमसो मा ज्योतिर्गमय की ध्वजा दिखाकर भोजन रथ को रवाना किया। भोजन रथ के साथ पहले दिन अमरीश भाई गणात्रा, अभिषेक गणात्रा, कपिल जोबनपुत्रा यूके, प्रफुल्ल भाई, देवीबेन मोदी, महेंद्र भाई दत्तानी, मिलिंद रावल, रवि उपाध्याय, डॉक्टर एसएस त्रिपाठी सहित अन्य सभी ने इस भोजन रथ में पहुंचकर आरोन ,गुना की ब्लॉक में गरीब बस्तियों में जाकर गरीब और असहाय व्यक्तियों को भोजन पैकेट वितरित किए और 19 मार्च तक प्रतिदिन भोजन पैकेट वितरण का कार्य चलता रहेगा आज पहले दिन 500 से अधिक भोजन पैकेट वितरित किए गए। श्री राम कथा के दौरान 5000 से अधिक भोजन पैकेट प्रतिदिन वितरित कराए जाएंगे



