भोपाल

PSC के जरिए भर्ती हुए, प्रमोशन का इंतजार कर रहे: लिस्ट नहीं आने से प्रदेश के नाराज तहसीलदार नायब तहसीलदार सामूहिक छुट्‌टी पर जाएंगे

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। कुछ जिलों में उन्होंने 27 फरवरी से 1 मार्च तक छुट्‌टी पर जाने के लिए आवेदन भी दे दिए थे। हालांकि, मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के पदाधिकारियों के कहने पर उन्होंने छुट्‌टी पर जाना टाल दिया। यानि, सोमवार को वे काम पर आएंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि जीडीसी से ही प्रभार सौंपे जाने का आदेश निकलने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश में तहसीलदारों को कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बनाने का मुद्दा पिछले एक सप्ताह से गरमाया हुआ है। वे चाहते हैं कि कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार को लेकर आदेश GAD यानी सामान्य प्रशासन विभाग ही निकाले, ताकि जिलों में उन्हें पदोन्नति उसी तहसील पर मिले, जो की गई है। इससे प्रभार के संबंध में दुविधा या दुरुपयोग नहीं होगा और अफसरों के सम्मान को ठेस भी नहीं पहुंचेगी। हालांकि, अब तक लिस्ट जारी नहीं हुई है, इसलिए उन्होंने कलेक्टरों को सामूहिक अवकाश पर जाने का मन बनाया, लेकिन रविवार को इसे टाल दिया है।

तीन दिन से छुट्‌टी पर रहने से कामकाम होंगे प्रभावित
तहसीलदार और नायब तहसीलदार तीन दिन की छुट्‌टी पर जाने से कामकाज प्रभावित होंगे। इसके चलते भी चिंता बनी हुई है।

भोपाल से हो पूरी प्रक्रिया
मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर या तहसीलदार का प्रभार दिया भी जा रहा है, तो आदेश जीएडी ही जारी करें, न कि रेवेन्यू विभाग। ऐसा होने पर ही वे प्रभार लेंगे। पूर्व में राजस्व निरीक्षकों को कार्यवाहक नायब तहसीलदार बनाया गया था। बाद में यह प्रभार ले लिया गया। यदि जीएडी आदेश निकालता है, तो सीधे भोपाल स्तर से ही प्रक्रिया की जाएगी।

विकास यात्रा खत्म होने का कर रहे थे इंतजार
बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार करीब 200 सीनियर तहसीलदारों को कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर बनाने जा रही है। ये तहसीलदार पिछले 7 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 1999 से 2008 के बीच के तहसीलदार इस क्राइटेरिया में आ रहे हैं। जिनकी विभागीय जांच चल रही है, वे डिप्टी कलेक्टर नहीं बन पाएंगे। इधर, कुल 173 नायब तहसीलदारों को भी तहसीलदार का प्रभार दिए जाने की प्रोसेस चल रही है। अफसरों का कहना है कि विकास यात्रा खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। 25 फरवरी को विकास यात्रा का समापन हो गया है। इसलिए वे छुट्‌टी पर जाएंगे।

इन्हें दिया जाना है प्रभार

  • वर्ष 1999 से 2008 के बीच जो नायब तहसीलदार बने और फिर तहसीलदार के पद पर पदोन्नत हुए, लेकिन इसके बाद उन्हें प्रमोशन नहीं मिला।
  • उन तहसीलदारों को कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर नहीं बनाया जाएगा, जिन पर जांच चल रही हो। यानि, ऐसे तहसीलदारों को मौका नहीं मिलेगा।

PSC के जरिए भर्ती हुए, प्रमोशन का इंतजार कर रहे
मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की मानें तो वर्ष 1999 से 2008 के बीच एमपी पीएससी के जरिए नायब तहसीलदारों की भर्ती की गई थी, लेकिन उन्हें प्रमोशन नहीं मिला। यदि नियम के अनुसार प्रमोशन होता तो दो बार पदोन्नति हो जाती। अब तक वे जॉइंट कलेक्टर बन चुके होते, लेकिन पदोन्नति रुकने के कारण डिप्टी कलेक्टर भी नहीं बन सके। वर्तमान में 220 तहसीलदार हैं, जो पदोन्नति का रास्ता देख रहे हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं, जिन पर विभागीय जांच लंबित है। हालांकि, नियमित पदोन्नति और जीएडी से आदेश जारी होने की मांग के चलते एक बार फिर से यह मामला सुर्खियों में है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!