न्यूज़ डेस्क

बारात में हादसा: गाड़ी स्टार्ट छोड़कर नाच रहा था ड्राइवर, बाराती ने गियर डाल दिया, बारातियों पर चढ़ी बोलेरो, तीन की मौत

न्यूज़ डेस्क :

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण हादसा हो गया। यहां नाच रहे बारातियों के बीच बोलेरो घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 7 लोग घायल हैं, जिन्हें शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को ग्वालियर रेफर किया गया है।

बुधवार रात शिवपुरी जिले के खातोरा गांव में रामभान कुशवाह की बेटी सुरभि की शादी थी। गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के पुरा गांव के रहने वाले बृजेश कुशवाह का बेटा आशिक बारात लेकर पहुंचा था। बाराती महेश ने बताया कि बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट छोड़ नाचने आ गया। इसी दौरान एक बाराती गाड़ी में ड्राइवर की सीट पर बैठ गया। उसने गियर डालकर बोलेरो को आगे बढ़ा दिया, जिससे गाड़ी भीड़ में जा घुसी। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो बजे की बताई जा रही है।

इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा का कहना है कि सभी घायलों को उपचार के लिए बदरवास में भर्ती कराया गया था। यहां से सभी को शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। पुरुषोत्तम कुशवाह पुत्र ख्याली कुशवाह (30) निवासी श्यामपुरा और मनीष कुशवाह पुत्र भोलाराम कुशवाह (23) की मौत हो गई।

साईंराम पुत्र उधम सिंह चंदेल (30) निवासी श्यामपुरा, काशीराम पुत्र रामलाल (30) निवासी श्यामपुरा, महेश कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह (35) निवासी खतौरा, भूरा कुशवाह पुत्र लालचंद्र कुशवाह (30) वर्ष निवासी श्यामपुरा, पप्पू पुत्र कल्याण कुशवाह (35) निवासी अशोकनगर, दीपेश कुशवाह पुत्र रमेश कुशवाह (25) निवासी अशोकनगर, गोविंद कुशवाह पुत्र कुशवाह (25) निवासी बूढ़े बालाजी गुना घायल हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!