न्यूज़ डेस्क

साल का सबसे कम अवधि का दिन 10 घंटे 41 मिनट का रहा साल का सबसे छोटा दिन, 13 घंटे 19 मिनट की सबसे बड़ी रात

न्यूज़ डेस्क :

खगोलीय घटनाक्रम के चलते गुरुवार को साल का सबसे छोटी अवधि का दिन और सबसे लंबी अवधि की रात रही। इस दौरान दिन की अवधि मात्र 10 घंटे 41 मिनट की रही, वहीं रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट रही। सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत रहा। इससे उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात रही।

उज्जैन में सूर्योदय सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ। सूर्य की उत्तर की ओर गति होने के कारण अब उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे और रात की अवधि छोटी होने लगेगी। शासकीय जीवाजी वेधशाला में इस खगोलीय नजारे को देखने के लिए 500 से अधिक खगोलप्रेमी और स्कूली विद्यार्थी पहुंचे। वेधशाला में लगे शंकु यंत्र की छाया लंबी होकर मकर रेखा पर गमन करती हुई दिखाई दी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!