भोपाल

प्रवासी भारतीय सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुयाना के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि, जेनेटा गेस्ट ऑफ ऑनर

भोपाल डेस्क :

इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए अब तक 400 विदेशी मेहमानों का कन्फर्मेशन आ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस आयोजन में प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर ऑस्ट्रेलिया हाउस ऑफ पार्लियामेंट की सदस्य जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स रहेंगी। इसके अलावा 8 स्टेट हेड या मंत्री, 11 एंबेसडर/काउंसिल जर्नल, 6 बायलैटरल ट्रेड एसोसिएशन भी शामिल होंगी।

11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य होंगे शामिल

समिट में बायलैटरल ट्रेड एसोसिएशन और एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल से जुड़े 11 संगठनों के 310 बिजनेस डेलीगेट्स शिरकत करेंगे। अब तक फियो के 70, इंजीनियरिंग ईपीसी के 25, सिंगापुर-इंडियन चेंबर और कॉमर्स के 20, इंडो-फ्रेंच चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 10, यूरोपियन यूनियन चेंबर ऑफ कॉमर्स के 10 सहित कई डेलीगेट्स की मंजूरी मिल चुकी है।

  • 310 इंटरनेशनल बिजनेस डेलीगेट्स के आने की मंजूरी अब तक
  • 19 देशों के प्रतिनिधि आएंगे डिप्लोमेट्स के साथ
  • 02 एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल भी

तीन दिन में यह भी होगा

  • 17वां प्रवासी भारतीय दिवस होगा यह।
  • 8 से 10 जनवरी तक यह आयोजन होगा।
  • 3 हजार प्रवासी भारतीय शामिल होंगे।
  • उद्देश्य भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना और संबंध बढ़ाना है।
  • थीम ‘प्रवासी- अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ है।
  • पहले दिन आधा सत्र यूथ पर रहेगा।
  • दूसरे सत्र में मप्र के प्रवासी सीएम से मिलेंगे।
  • 9 जनवरी को प्रधानमंत्री इंदौर आएंगे।
  • तीसरे और आखिरी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार देंगी।

प्रमुख चेहरे जो पीएम के साथ करेंगे लंच

  • गुयाना के राष्ट्रपति, उनके 30 मेंबर और एंबेसेडर।
  • सूरीनाम की राष्ट्रपति, गबोन के प्रधानमंत्री, बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री, पनामा के विदेश मंत्री, मॉरिशस के 5 मंत्री, सूडान के व्यापार और उद्योग मंत्री ।
  • अमेरिका, जापान, इजरायल, कनाडा के काउंसिल जनरल आएंगे।
  • घाना और मलावी के हाई कमिश्नर तो थाईलैंड, सिंगापुर के वाइस काउंसिल ने आने की मंजूरी दे दी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!