न्यूज़ डेस्क

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस की नीतियों से नाराज बीजेपी समर्थन युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस अधिकारी ने अपनी वर्दी उतारकर बुझाई आग

न्यूज़ डेस्क :

भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में चौथा दिन है। कोटा में चल रही यात्रा में आज एक भाजपा समर्थक युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने अपनी वर्दी उतारकर उसकी आग बुझा दी। युवक कांग्रेस की नीति को लेकर नाराज था। वहीं, सुबह करीब 9.30 बजे सोनिया गांधी हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंची हैं। यहां वो शेरबाग होटल में रुकेंगी। आज की यात्रा के बाद राहुल गांधी उनसे मिलने रणथंभौर जाएंगे।

इससे पहले कोटा में भारी भीड़ के कारण कई बार भगदड़ की स्थिति नजर आई। कई बार लोग राहुल का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गए। इस बीच राहुल गांधी कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स से भी मिले। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो…लव यू। भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह से करीब 18 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। यात्रा में अब दूसरा टी-ब्रेक हुआ है।

कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को राजस्थान के सरकार के पावरफुल मिनिस्टर शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। धारीवाल कोटा से ही विधायक हैं और गहलोत के करीबी मंत्रियों में शामिल हैं।

इससे पहले आज सुबह करीब 6.15 बजे कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर यात्रा की शुरुआत हुई है। भारत जोड़ो यात्रा में आज लंच ब्रेक नहीं होगा और सुबह 11.30 आज की यात्रा खत्म हो जाएगी। कोटा जिले में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करके छोटा कर दिया है।

यात्रा एक साथ आज 24 किलोमीटर का सफर करेगी। आज भडाना को यात्रा का आखिरी पॉइंट बनाया है। बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी की यात्रा का कैंप बनाया गया है, जहां पर दो दिन नाइट स्टे होगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!