भोपाल

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन कर संग्रहालय की विधा को सराहा

भोपाल डेस्क :

देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल प्रदेश के मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। राष्ट्रपति का पद्मश्री श्रीमती भूरी बाई ने जनजातीय संग्रहालय आगमन पर अंग वस्त्रम भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने जनजातीय संग्रहालय स्थित जनजातीय जीवन वीथिका, जनजातीय परिवेश के बच्चों के खेलों पर केन्द्रित वीथिका, लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा और चिनहारी संग्रहालय स्टॉल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि जनजातीय जीवन दीर्घा में प्रदेश में निवासरत गोंड, बैगा, भारिया, सहरिया, भील और कोरकू जनजातीय समुदाय के आवासों की वास्तु, शिल्प, व्यवहार संबंधी विशेषताओं और उनकी जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया है।

पुस्तकें और गोंड पेंटिंग की भेंट

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को मुख्यमंत्री चौहान ने इन वीथिकाओं के संबंध में परिचयात्मक जानकारी दी। राष्ट्रपति ने संग्रहालय के आकल्पन और प्रदर्शन विधा की सराहना की। राष्ट्रपति को जनजातीय संग्रहालय की ओर से भगवान गणेश की धातुशिल्प से निर्मित लघु प्रतिमा, भारिया देवलोक सहित अन्य पुस्तकों का सेट और गोंड पेंटिंग भेंट की गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!