भोपाल

आवेदकों को मंच पर बुला कर किया समस्याओं का समाधान, ग्राम जैत में लगा 6 पंचायतों का संयुक्त मुख्यमंत्री जन-सेवा शिविर

भोपाल डेस्क :

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि “मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान” जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है और मेरा मकसद है कि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़े। पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर में ही उनको शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। मुख्यमंत्री को सीहोर जिले के जैत ग्राम में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के शिविर में ग्रामीणों से अनौपचारिक संवाद कर रहे थे। सांसद रमाकांत भार्गव और जैत सहित सरदार नगर, मछवाई, डोबी, नारायणपुर और बोरना पंचायत के ग्रामीण भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों में संबंधित आवेदक को मंच पर बुला कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं में शामिल कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ जन-प्रतिनिधि मिल कर जनता की जिंदगी बदलने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के काम के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ के लिए सभी मिल कर काम करें और लोगो की जिंदगी में बदलाव लाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी पंचायत अपने गौरव दिवस की तारीख तय कर कार्यक्रम करें। उन्होंने जैत के गौरव दिवस पर लिए गए संकल्पों की पूर्ति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि नर्मदा नदी पर 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से घाट बनाने का काम शुरू हो गया है। जैत के बायपास के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। ग्राम के 80 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने के साथ आवास प्लस में पात्रों के नाम जोड़े गए है। जैत में 15 स्व-सहायता समूह बनाए गए है और समूहों को 70 लाख बैंक लिंकेज तथा प्रशिक्षण देकर रोजगार से भी जोड़ा है। ग्राम में स्वच्छता पर भी काफी काम हुआ है। शत-प्रतिशत घरों में शौचालय बनाए गए है। कचरा कलेक्शन के लिए नया वाहन भी दिया गया है।

24 गाँव के लिये 102 करोड़ की सिंचाई योजना

मुख्यमंत्री ने उद्यम क्रांति सहित रोजगार योजनाओं में भी युवाओं को लाभान्वित करने, किसानों को उपार्जित धान का भुगतान करने, बिजली की उपलब्धता का सर्वेक्षण कर खंबे लगवाने, संबल सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि 24 गाँव में सिंचाई के लिए 102 करोड़ रूपये की सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है।

जैत में विकसित होगा खेल मैदान

बच्चों के आवेदन पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए कि गाँव में खेल मैदान विकसित किया जाये और नवंबर और दिसंबर में खेल प्रतियोगिताएँ भी करवाई जाएँ। उन्होंने संभागायुक्त को कुमारी नीतू साहू को अनुकम्पा नियुक्ति देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में सख्ती से नशे के कारोबार को रोकें। उन्होंने अपराध पर नियंत्रण के पुलिस को भी निर्देश दिए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!