भोपाल

फ्यूल टैंकर में ईंधन भरवाते समय हुआ तेज धमाका, 7 लोग आग में झुलसे 4 की हालत गंभीर

भोपाल डेस्क :

भारत पैट्रोलियम डिपो में शुक्रवार कि रात को विस्फोट हो गया। फिलिंग प्वाइंट पर टैंकर में फ्यूल भरवाते समय हुए विस्फोट में 7 लोग झुलस गए। जिनमे से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसे की बजाए अर्थिंग लूज होना बताया जा रहा हैं। भोपाल के बकानिया पैट्रोलियम डिपो में रात लगभग 8 बजें हुए ब्लास्ट में 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए है। 

फिलिंग प्वाइंट नंबर 1 पर 12 हजार लीटर के टैंकर में ईंधन भरा जा रहा था। टैंकर के एक प्वॉइंट में अचानक से तेज धमाका हुआ और आज की लपटे उठाने लगी, फ्यूल टैंकर एचपीसीएस  का था। हादसा इतना तेज था कि एयर फैन भी उड़ गए साथ ही एक ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया हैं। पास में खड़े ड्राइवर और क्लीनर भी झुलस गए, एक कर्मचारी भी घायल हो गया हैं। 

बीपीसीएस प्रबंधन तुरंत एक्टिव हो गया और 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। सभी को चिरायु हॉस्पिटल ले जाया गया और गंभीर घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने बीपीसीएस को सील कर दिया है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी घायलों को देखने चिरायु हॉस्पिटल पहुंचे। कलेक्टर ने कहा है कि हादसे की विस्तृत जांच की जाएगी, इसके बाद ही  सही कारणों का पता चल पाएगा। 

डिपो में सुरक्षा इंतजामों में भी लापरवाही सामने आई हैं। हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कोई वाहन भी नहीं था आनन फानन में ग्रामीण गांव से वाहन लेकर पहुंचे और घायलों को चिरायु हॉस्पिटल पहुंचाया। 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!