भोपाल

प्रदेश में भी मनाया जायेगा संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर को, उसी दिन हैं दिवाली

भोपाल डेस्क :

प्रदेश में संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त कमिश्नर एवं कलेक्टर्स को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

निर्देश में कहा गया है कि राजधानी भोपाल के जिन सरकारी भवनों में नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी फहराया जाये। इसी तरह जिला मुख्यालयों पर भी राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज सरकारी भवनों में फहराया जाए। जीएडी द्वारा जारी किये गये पत्र में भारतीय झंडा सहिंता-2022 के पेरा 3.36 का उल्लेख करते हुए निर्देश का पालन करने के लिये भी कहा गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!